फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beating of daroga consteble in bijnor and two arresed

यूपी: दरोगा सहित सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 06:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Beating of daroga consteble in bijnor and two arresed
मौके पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के टांडा माईदास में दलितों द्वारा पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नगीना देहात रायपुर सादात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास में 9 नवंबर को दो पक्षों के झगड़े में पहुंची पुलिस को एक पक्ष के दलितों ने बंधक बना लिया था। आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को पीटा। पुलिस के साथ मारपीट की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने टांडा माईदास पहुंचकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई घरों में छानबीन की। पुलिस ने मारपीट प्रकरण के आरोपी रामलाल और एक महिला को उसी दिन हिरासत ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस प्रकरण में 14 लोगों का नामजद और 30 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

रविवार को पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी टांडा माईदास निवासी धन्नू पुत्र छोटे व मोल्हड़वाला निवासी कोमल पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed