फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beaten up of woman in panchayat at Meerut city

पंचायत में महिला को पीटा, हुआ गर्भपात, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Nov 2019 12:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Beaten up of woman in panchayat at Meerut city
मारपीट के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

दहेज उत्पीड़न के मामले में पंचायत के दौरान ससुराल वालों पर महिला की पिटाई करने का आरोप लगा है, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने पीड़ित महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलौरा निवासी नेहा पुत्री कुशलवीर की शादी आठ मार्च 2019 को गांव पसवाडा किला परीक्षितगढ़ निवासी सचिन पुत्र सतीश से हुई थी। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर नेहा का उत्पीड़न किया जाता था। नेहा की तरफ से 13 सितंबर को भावनपुर थाने में पति सचिन, ससुर सतीश, सास सारिंदा, ननद शीला उर्फ शीतल, ननदोई विजय व देवर विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मायके वालों का आरोप है कि देवर विपिन उसके साथ अभद्रता करता था और मुकदमे से नाम वापस लेने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: आरोपी की पिटाई कर गांव में घुमाया, पंचायत में नहीं बनी बात, जिद पर अड़ा पीड़ित व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पति और ससुराल वाले गांव छिलौरा पहुंचे थे। जहां पंचायत में समझौते का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद ससुराल वालों ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए। नेहा चार माह के गर्भ से थी। पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। महिला की हालत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस महिला को लेकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला महिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। पीड़ित पक्ष ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई 
भावनपुर थाने में मामला दर्ज है। एसओ भावनपुर को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला से मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed