{"_id":"6988fb50080c9db05a0a8c85","slug":"beaten-up-for-complaining-of-molestation-fir-lodged-meerut-news-c-72-1-mct1010-148539-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट की एक कालोनी में युवती को एक युवक फोन कॉल कर परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवती की शिकायत पर परिजन जब आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर दी। युवती ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लिसाड़ी गेट की एक कालोनी निवासी युवती का आरोप है कि शाहजहां कालोनी निवासी आबाद उससे लगातार छेड़छाड़ व कॉल कर परेशान कर रहा है। उसने परिजनों को जानकारी दी। इस पर उसके परिजन आबाद के घर शिकायत करने गए। वहां आरोपी आबाद, उसके भाई अरशद, पिता यूसुफ व अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। थाना लिसाड़ी गेट में आबाद, अरशद, यूसुफ व एक अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच चल रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन