{"_id":"5e9762d88ebc3e6ff06bd085","slug":"beadie-beaten-shopkeeper-for-asking-for-two-rupees-more-meerut-news-mrt477900613","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडी बंडल के दो रुपये अधिक मांगने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडी बंडल के दो रुपये अधिक मांगने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमद नगर गली नंबर-16 में परचून दुकानदार द्वारा बीडी बंडल के निर्धारित दर से दो रुपये अधिक मांगने पर विवाद हो गया। ग्राहक ने बाट उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, अपने तीन बेटों को मौके पर बुलाकर दुकानदार की पिटाई करा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सभी आरोपी फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जाहिद पुत्र रहीमुद्दीन निवासी गली नंबर-16 की अहमद नगर में परचून की दुकान है। इसकी दुकान पर पड़ोसी मुम्तियाज सामान लेने के लिए आया था। दुकानदार बीडी बंडल व माचिस के अधिक पैसे मांगने लगा। इस बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मुम्तियाज ने बाट उठाकर जाहिद को मार दिया। जिसके बाद मुम्तियाज ने अपने तीन बेटों को फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों बेटों और पिता ने मिलकर जाहिद और उनके पिता की पिटाई करते हुए घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, दुकानदार से भी दोपहर दो बजे लॉकडाउन में दुकान खोलने का कारण पूछा है।