फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Be careful... children coming in the grip of congenital heart disease

Meerut News: रहें सावधान..., दिल की जन्मजात बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे

Mon, 19 Jun 2023 08:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Jun 2023 08:17 AM IST
विज्ञापन
Be careful... children coming in the grip of congenital heart disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नौनिहाल जन्मजात हृदय रोग (कंजाइटल हार्ट डिजीज) के शिकार हो रहे हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में पिछले एक साल में छह बच्चों के दिल के छेद बंद करने पड़े हैं। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। चिकित्सक इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक पांडे ने बताया कि बच्चों में दिल का छेद होने की बीमारी के मामले काफी संख्या में प्रकाश में आ रहे हैं। यह एक विकास दोष (डेवलपमेंटल डिफेक्ट) है, मतलब जब बच्चा मां के पेट में बढ़ रहा होता है, तब दिल का विकास एक छोटे से ट्यूब से होता है। इस ट्यूब के अंदर कभी-कभी एक ट्विस्ट आ जाता है, जिससे वहां एक विभाजन हो जाता है।
विज्ञापन


जब इस विभाजन के बनने में कोई प्रॉब्लम आती है, तब इसको दिल का छेद बोला जाता है। हृदय के बाएं और दाएं हिस्से को बांटने वाले विभाजन में कुछ जगह रह जाती है। बाई साइड में जो प्रेशर वाला खून है वो दाहिनी तरफ चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल के हृदय रोग विशेषज्ञ सीबी पांडे ने बताया कि दिल के छेद में बच्चे के दिल और फेफड़ों पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे बच्चों में जन्म के बाद सांस फूलना, दूध पीते ही थक जाना, पसीना ज्यादा आना, वजन कम बढ़ना, बार-बार सर्दी, कफ और निमोनिया जैसी समस्या होती है। जिन बच्चों में छेद बड़े होते हैं उनमें छोटी उम्र में ही फेफड़े हमेशा के लिए खराब हो जाते हैंं।

जिन बच्चों के दिल के पर्दे में छेद होता है, उनका इलाज ओपन हार्ट सर्जरी से किया जाता है। इसके अलावा बिना ऑपरेशन के तरीके में हाथ या पैर की नसों में एक यंत्र डाला जाता है, ये यंत्र दिल तक पहुंचाया जाता है। उसके बाद छेद को बंद किया जाता है।


जन्मजात हृदय रोग के कारण
चिकित्सकों का कहना है कि पूरी तरह से यह कहना तो संभव नहीं है कि किस कारण से दिल का छेद होता है, लेकिन आनुवांशिक कारण, वायरल संक्रमण, कुछ दवाएं, गर्भवती महिलाओं का शराब, धूम्रपान का सेवन आदि के कारण यह समस्या हो सकती है।

मेडिकल में इन बच्चों के दिल के छेद बंद कर दिया गया नया जीवन
सात जून 2023: दो साल की लक्षी, दो साल की एंजल
6 मई 2023: अयन 12 साल,
12 मई 2023: ध्रुवी साढ़े तीन साल
9 मई 2022: रिदा 9 माह और निधि 9 साल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed