फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDC member returning candidate campaigning with life-threatening attack, case filed against five people

चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Apr 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
BDC member returning candidate campaigning with life-threatening attack, case filed against five people
चुनाव प्रचार कर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। बुधवार रात चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी पर गांव अमरसिंहपुर में पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

गांव शिवपुरी निवासी राजीव पुत्र मगनपाल अतलपुर गांव (वार्ड-47) से बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहा है। बुधवार रात राजीव गांव अतलपुर से चुनाव प्रचार कर कार में अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव अमरसिंपुर के समीप पहुंचा वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उन्हें कार से उतार लिया और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव अमरसिंहपुर के लोग उस और दौडे़। वहीं, लोगों को अपनी ओर आते देख उक्त पांचों लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने गांव अमरसिंहपुर निवासी कर्मवीर उर्फ खिट्टू, संजीव, कोमल व दो अन्य लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed