{"_id":"5a2147584f1c1b59678bf70d","slug":"bawal-after-meerut-counting-bsp-supporter-attacked-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना के बाद मेरठ में शुक्रवार शाम को जमकर बवाल हो गया। बीएसपी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बसपा समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए करीब 25 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कई घंटों तक हंगामा चला।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी दहल और एसपी सिटी मानसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैसे ही मतगणना खत्म हुई तो बसपाईयों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नारेबाजी करने से रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
पढ़ें : बिजनौर समेत इन जिलों में मतगणना स्थल पर हंगामा, तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज
विज्ञापन
वहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मोदीपुरम में टोल को फ्री कराते हुए हंगामा कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी समर्थकों के साथ रहे मौजूद।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/