किन्नर ने नौकर को दिया 20 लाख का लालच, फिर जो हुआ... जानकर हैरान रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के दक्षिणी कृष्णापुरी में एक किन्नर ने साथियों के साथ मिल कर अपने ही नौकर को 20 लाख का लालच देकर उसे किन्नर बनाने का प्रयास किया। विरोध में जमकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। किन्नर ने खुद को फंसता देख कर नौकर के खिलाफ सवा छह लाख की नगदी और लाखों के जेवरात लूटने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी किन्नर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। लूटा गया जेवर और नकदी भी घर से बरामद हुए।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने सिटी कोतवाली पर प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले की जानकारी दी। बताया कि दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी पप्पी किन्नर पुत्री हाजी नाजिम सोमवार सुबह शहर कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल कालोनी निवासी फिरोज उर्फ अलीशेर पुत्र नसीर अहमद उसके यहां खाना बनाता है। आरोप लगाया कि रात में फिरोज ने उसे नशीला पदार्थ दिया और घर से 6.28 लाख रुपये और लाखों की कीमत के जेवरात लूट लिए। अर्द्ध बेहोशी होते हुए भी उसने विरोध किया तो नौकर फिरोज ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा वह नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे उपचार दिलाया तथा नौकर फिरोज के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया।
कुछ ही घंटे में घटना का किया खुलासा
एसपी सिटी ने बताया कि इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने जांच पड़ताल कर कुछ ही घंटे में पूरी घटना का खुलासा करते हुए आरोपी किन्नर पप्पी और उसके साथी जहीर पुत्र कुतबुद्दीन निवासी बड़ा मवाना, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी नौकर फिरोज भी पुलिस के पास पहुंच गया।
20 लाख और 80 गांव देने का लालच दिया
एसपी सिटी ने बताया कि छह बच्चों का पिता फिरोज मेरठ का रहने वाला है, जो पप्पी किन्नर के यहां खाना बनाने का काम करता है। रात में पप्पी, जहीर, भूरी ने फिरोज को 20 लाख रुपये देने और बधाई मांगने के लिए 80 गांव देने का लालच देकर उसे किन्नर बनाने का प्रयास किया। जिसके लिए फिरोज ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने किन्नर बनाने के लिए फिरोज को दबोच कर उसका गुप्तांग काटने का प्रयास किया। जिसका फिरोज ने जमकर विरोध किया। इसी दौरान उनके बीच में मारपीट हुई, जिसमें उक्त दोनों घायल हो गए। फिरोज के जाने के बाद अपने बचाव में पप्पी किन्नर ने उसके खिलाफ लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
नकदी, जेवरात घर से बरामद
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि झूठे मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने लूट में दिखाए गए छह लाख 28 हजार रुपये, सोने-चांदी के समस्त जेवरात आरोपी किन्नर के घर के कूडे़दान से बरामद कर लिए है। पीड़ित नौकर फिरोज की ओर से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/