फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bats of Meerut dominate the international trade fair, order received from London

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए मेरठ के बैट, लंदन से मिला ऑर्डर

Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bats of Meerut dominate the international trade fair, order received from London
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाए मेरठ के बैट, लंदन से मिला ऑर्डर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मेरठ के बल्लों की धूम है। लंदन की एक कंपनी ने डेढ़ करोड़ रुपये का ऑर्डर भी दिया है। बृहस्पतिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी ट्रेड फेयर पहुंचे। उन्होंने मेरठ के व्यापारियों का हालचाल जाना। सांसद ने एनसीआरटीसी के स्टाल पर भी गए। इस दौरान उन्होंने उनके उत्पादों के विषय में भी जानकारी ली।
मेले 27 नवंबर तक चलेगा। कल से आम लोगों को भी मेले में जाने की अनुमति मिल जाएगी। अभी मेले में सिर्फ वीआईपी एंट्री हो रही है। आरएनआर स्पोर्ट्स के संचालक रमन दीप सिंह ने बताया कि उनके ही नाम से स्पोर्ट्स ब्रांड है। फुटबॉल, बल्ले, लेदर की गेंद और अन्य समान बनाते हैं। रमन दीप ने बताया कि पहले ही दिन से खूब बिक्री हो रही है। पहली बार ट्रेड फेयर में स्टॉल लगाया है। मेले में ब्रिटेन, यूएई सहित विभिन्न देशों के भी एक्जीबीटर्स हैं। लंदन की एक कंपनी ने 1.5 करोड़ का आर्डर दिया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी ली है।
विज्ञापन

मेले में मैजिक क्राफ्ट मेरठ के संचालक फरमान ने बताया कि मेले में खिलौनों की भी खूब मांग है। ओम ओजस के संचालक पुनीत वर्धन ने बताया कि उनकी कंपनी आर्गेनिक तरीके से बिना किसी प्रकार के केमिकल या पेस्टीसाइड का प्रयोग किए सरसों का तेल, चावल, मूंगफली का तेल, गुड़, शक्कर आदि तैयार करती है। स्टॉल पर लोग आर्गेनिक खाद्य पदार्थों को हाथों हाथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में पहले ही दिन से छाया मेरठ
उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम भी सक्रिय रूप से मेले में कार्य कर रही है। मेले में स्टाल लगाने वाले व्यापारियों को सरकारी स्तर पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेले में अभी वीआईपी लोग आ रहे हैं। चार दिन में रिकार्ड बिक्री हुई है। बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस देकर सामान उनके घर भिजवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed