फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basketball: Quarter final match between Meerut and Bareilly will be held today

बास्केटबाल : मेरठ व बरेली के बीच आज होगा क्वार्टर फाइनल मैच

Tue, 07 Oct 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Basketball: Quarter final match between Meerut and Bareilly will be held today
सुनील कैथवास....कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित सीनियर महिला बास्केटबाल प्
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सीनियर महिला वर्ग की बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप में आज क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। मेरठ के बाद बरेली, आगरा, वाराणसी, कानपुर, झांसी आदि टीम ने भी मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को टूर्नामेंट में कुल सात मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पहला मैच लखनऊ और आगरा मंडल के बीच खेला गया। मैच से पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की। मैच में आगरा मंडल की टीम ने लखनऊ की टीम को 40-18 से हराकर जीत प्राप्त की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

दूसरा मैच कानपुर मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ की टीम ने 40-31 से मैच जीतकर बढ़त बनाई। तीसरा मैच गोरखपुर मंडल और आजमगढ़ मंडल के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने 25-10 से मैच जीतकर बढ़त प्राप्त की। चौथा मैच बरेली मंडल और गोंडा मंडल के बीच हुआ। इसमें बरेली की टीम ने 27-01 से जीत प्राप्त की। पांचवां मैच चित्रकूट और कानपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम ने 34-04 से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठा मैच आगरा और गोंडा मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें आगरा ने 28-03 से जीत प्राप्त की। सातवां मैच गोरखपुर मंडल और वाराणसी मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें वाराणसी मंडल की टीम ने 47-28 से जीत प्राप्त की। सोमवार को अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी मंडली की टीमों ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन में विनय पंवार, सचिन कुमार, सुमित सिंह, विवेक, आयुष, अंश, यशजीत, अंकुर पंवार, मोहम्मद फैज, शुभम यादव आदि की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर सतीश कुमार यादव, रामचंद्र, अब्दुल अहद, गौरव त्यागी, भूपेश कुमार, कुलविंदर आदि मौजूद रहे।
-------
आज इन टीमों के बीच होंगे क्वार्टर फाइनल मैच
- पहला मैच मेरठ बौर बरेली के बीच होगा
- दूसरा मैच प्रयागराज और कानपुर के बीच होगा
- तीसरा मुकाबला झांसी और आगरा के बीच होगा
-- चौथा मुकाबला वाराणसी और आगरा के बीच होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed