फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   basic life support meerut

मेडिकल कॉलेज सिखाएगा जीवन बचाने के तरीके

Mon, 07 Sep 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 Sep 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
basic life support meerut

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज (एलएलआरएम) में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर शुरू हो गया है। यहां न केवल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि इमरजेंसी में जान बचाने की जानकारी भी ली जा सकेगी। 18 ट्रेनर ट्रेनिंग देने के लिए तैयार हो गए हैं। शहर के विभिन्न विभागों को ट्रेनिंग देने की तैयारी है।

विज्ञापन


सेंटर कॉलेज पीडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट को बनाया गया है। इंडियन एकेडमी और पीडियाट्रिक्स ने यह मान्यता दी है। रविवार को डिपार्टमेंट ट्रेनिंग सेशन चला। क्षेत्र में ट्रेनिंग देने के लिए 18 ट्रेनर तैयार किए गए। डिपार्टमेंट के हेड और ट्रेनर डॉ. अमित उपाध्याय के मुताबिक सेंटर से पूरे रीजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यूपी के किसी मेडिकल कॉलेज में अभी यह सुविधा नहीं है। बेसिक लाइफ सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से जान चली जाती है। एक्सीडेंट, हार्ट अटैक और अचानक बेहोश होने पर बेसिक लाइफ सपोर्ट का बड़ा रोल है। अगर यह पीड़ित को तुरंत मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। नागरिक और इंसानियत के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे वक्त में हम पीड़ित की फौरन मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ट्रेंड व्यक्ति की मदद मिल जाए तो बहुत सी जान बचाई जा सकती हैं। सेंटर की योजना शहर के विभिन्न विभागों को ट्रेनिंग देने की है। इसमें पुलिस और एजूकेशन विभाग आदि शामिल हैं। जिनके यहां सेटअप होगा, वहां ट्रेनर जाकर ट्रेनिंग देंगे। डिपार्टमेंट से डॉ. विजय जायसवाल, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. नवरतन ट्रेनर बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed