फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   barrat par andhadund fireing

नशे में धुत बरातियों ने की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, दो लोग घायल

Tue, 06 Dec 2016 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
barrat par andhadund fireing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 न्यायालय और शासन के हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक के आदेशों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। सोमवार को भावनपुर में किठौर से आई बारात में अवैध असलहों से लैस नशे में धुत कुछ बारातियों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। इस हर्ष फायरिंग में दुल्हन का चचेरा भाई और एक बाराती गोली लगने से घायल हो गया। बारात में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों और बारातियों में मारपीट हो गई, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भावनपुर गांव निवासी मुुनाजर की बेटियों गुलफशा और हुस्नआरा का निकाह कायस्थबड्ढा गांव किठौर निवासी शाहबे आलम पुत्र असलम और हश्मे आलम पुत्र शाहबर से तय हुआ था। सोमवार को दोनों बारात लेकर भावनपुर आए थे। चढ़त के दौरान कुछ बारातियों ने नशे की हालत में अवैध असलहों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चारों ओर से चल रही गोलियों के बीच एक गोली दुल्हन के चचेरे भाई रिजवान (35) पुत्र बाबू की कमर और बाराती नाजिर (15) पुत्र गुलफराज के हाथ मेड्ड जा लगी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद बारात में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बाराती और ग्रामीण भिड़े
चढ़त के दौरान ग्रामीण बारातियों को गोली चलाने से मना करते रहे। लेकिन वे नहीं माने। इस पर ग्रामीणों और बारातियों के बीच भिड़ंत हो गई। मारपीट में गांव के ही सादिक पुत्र अफलातून के दांत टूट गए। गांव के लोगों ने किसी तरह दोनो पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीकी पड़ी खुशियां
हर्ष फायरिंग के बाद ग्रामीणों और बारातियों में भिड़ंत के बाद दुल्हन पक्ष के अरमान धरे रह गए। बारातियों के बनवाया गया खाना जहां व्यर्थ हो गया तो निकाह की खुशियां भी फीकी पड़ गईं।

पुलिस ने कराई विदाई
इस घटना के बाद ऐसी अफरातफरी मची कि सभी बाराती इधर-उधर हो गए। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दोनो दुल्हनों की विदाई कराई।

नहीं था किसी का डर
कुछ ग्रामीणों के अनुसार अधिकांश बाराती नशे में थे। जो सड़क पर खुलेआम अवैध असलहों की नुमाइश करते हुए फायरिंग करते रहे। वहीं, पुलिस भी बाद में अवैध हथियारों के बारे में कोई जानकारी देने से कतराती रही।


उसने मेरे भाई को गोली मारी
घायल रिजवान की बहन रिजवाना ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का ही एक परिवार मेरठ स्थित हुमायूं नगर मे रहता है, जिसने मेरे भाई को गोली मारी है। हालांकि रिजवाना ने किसी रंजिश के बारे में जानकारी नही दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed