{"_id":"574ca4164f1c1b770710901a","slug":"barish","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दी गर्मी से राहत, 5 साल का रिकार्ड तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दी गर्मी से राहत, 5 साल का रिकार्ड तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई के आखिरी सप्ताह में हुई प्री मानसून की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश न जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हुई है। बारिश ने पांच साल में मई में होने वाली बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा।
दो दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। दो दिन में दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को करीब 11 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद दिनभर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
दिन में चली हवा से मौसम सुहावना हो गया। मई के आखिरी सप्ताह में हुई प्री मानसून की बारिश ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। वहीं बारिश ने दलहनी और तिलहनी फसलों को भी काफी राहत दी है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 23 मिमी रिकार्ड की गई। मई में अब तक 51.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
फसलों के लिए आसमान से बरसा सोना
कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर एस सेंगर का कहना है कि इस बार सर्दी के सीजन में भी बारिश नहीं हुई थी। इससे जमीन में नमी कम हो रही थी। दो दिन से हुई बारिश से फसलों को काफी लाभ मिला है। मूंग, उड़द, गन्ना, सब्जियों और चारे को काफी लाभ मिला है।
आम और लीची को नुकसान
कृषि विवि के उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मलिक का कहना है कि आंधी से आम और लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आंधी से गिरने वाला कच्चा आम जल्दी खराब हो जाता है। हालांकि बारिश के कारण आम और लीची जल्दी पक जाएगा।
मई माह में पांच साल में बारिश का रिकार्ड
वर्ष बारिश
2012 शून्य
2013 41.9
2014 43.03
2015 33.3
2016 51.7
(नोट : बारिश मिमी में)