{"_id":"6a47c22fe340413cbe077a59","slug":"barged-into-the-house-beat-up-the-woman-and-behaved-indecently-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112798-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर महिला को पीटा, अभद्रता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर महिला को पीटा, अभद्रता की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में घर में घुसकर एक युवक ने महिला को पीट दिया और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला जोगियान निवासी पीड़िता मोली अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है और उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। महिला का आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसके साथ अभद्रता की।
महिला का शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार बेहद डरा हुआ है। पीड़िता ने फलावदा थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।