फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bar postpones strike ... protests erupt

बार ने की हड़ताल स्थगित... विरोध में बखेड़ा

Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bar postpones strike ... protests erupt
मेरठ। कॉमर्शियल कोर्ट कचहरी परिसर से शिफ्ट होने के विरोध में काफी दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को मेरठ और जिला बार की संयुक्त आमसभा में स्थगित कर दी गई। वहीं बार के पूर्व अध्यक्ष व महामंत्रियों ने आमसभा के बाद विरोध में बैठक कर हड़ताल जारी रखने के नारे लगाए। असंतुष्ट वकीलों ने शुक्रवार सुबह पं. नानक चंद सभागार में बैठक बुला ली है।
विज्ञापन

मेरठ और जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त आमसभा पं. नानक चंद सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मेरठ बार के अध्यक्ष मांगेराम व जिला बार के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने की। आमसभा में अध्यक्ष मांगेराम ने कॉमर्शियल कोर्ट के स्थान को लेकर न्यायिक कार्य से विरत चल रहे निर्णय को समाप्त करने की घोषणा की। जिस पर वकीलों के एक गुट ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में न्यायिक और शासन स्तर पर हुए पत्राचार में कॉमर्शियल कोर्ट की स्थापना के लिए न्यायालय परिसर के अत्यंत समीप स्थान तलाश कर कॉमर्शियल कोर्ट स्थापित करने की अपेक्षा की गई है। जिसके बाद जिला जज एवं जिलाधिकारी से इस अपेक्षा के साथ कि कॉमर्शियल कोर्ट कचहरी परिसर में ही उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएगी, न्यायिक कार्य के बहिष्कार को स्थगित करते हुए निर्णय लिया गया कि आज से समस्त अधिवक्तागण न्यायालयों में सुचारु रूप से कार्य करेंगे। यदि भविष्य में कोई प्रतिकूल निर्णय कॉमर्शियल कोर्ट की स्थापना के विषय में किया जाता है तो अधिवक्ता पुन: आंदोलन करेंगे। संचालन महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने किया। आम सभा में जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंद कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आमसभा के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने की बैठक
आमसभा में हड़ताल स्थगित होने के निर्णय पर वकीलों का एक समूह नाराज हो गया। उन्होंने आक्रोशित होकर हड़ताल जारी रखने के नारे लगाए और बैठक की। बैठक में वकीलों व बार के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों ने कहा कि कॉमर्शियल कोर्ट को कचहरी परिसर में स्थापित करने के विषय में जिलाधिकारी या जिला जज से अभी तक कोई लिखित आश्वासन या पत्र नहीं मिला है तो फिर हड़ताल समाप्त करने का कोई औचित्य नही है। जिसके बाद ये सभी वकील नारेबाजी करते हुए जिला जज से मिलने पहुंचे और अपना पक्ष रखा। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, गजेंद्रपाल सिंह, डीडी शर्मा, अजय त्यागी, अशोक शर्मा, उदयवीर राणा, पूर्व महामंत्री अनिल जंगाला, प्रबोध शर्मा तथा सिद्धार्थ जैन, प्रखर रस्तौगी, रविंद्र सिंह पंघाल, राम अवतार मित्तल, पुष्पराज त्यागी, दीपक चाहल, आकाश, सुनील मलिक आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगी बैठक
कॉमर्शियल कोर्ट के स्थान को लेकर चली आ रही हड़ताल के स्थगित होने पर कुछ वकील इस प्रस्ताव से संतुष्ट नही हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पं. नानक चंद सभागार में एकत्रित होकर पुन: विचार विमर्श करेंगे और रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed