फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bappa arrives at homes and pandals; processions taken out.

Meerut News: घर-पंडालों में बप्पा का आगमन, शोभायात्रा निकाली

Mon, 14 Sep 2026 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bappa arrives at homes and pandals; processions taken out.
कई संगठनों ने किया गणेश महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/ मवाना/ दाैराला/ हस्तिनापुर। गणेश चतुर्थी पर गणपत्ति बप्पा का जोरदार आगमन हुआ। कई संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। शोभायात्राएं निकाली गई, जिसके बाद जयघोष के साथ पंडालों में बप्पा विराजे। लोगों ने घरों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इसके बाद गणेश महोत्सव की शुरूआत हो गई। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
दौराला के प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। रथ पर सवार भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा दौराला तिरंगा चौराहे से शुरू होकर सरधना रोड, बाजार और मिल बाजार से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पहुंची। रथ के आगे चल रहे श्रद्धालु भजनों पर झूम रहे थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा और विकास शर्मा ने बताया कि मंदिर पहुंचने के बाद पंडित शिवम शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना कराई। इसके बाद देर रात तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन हुआ। शोभायात्रा में धर्मेंद्र रस्तोगी, शिवकुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार, शिवम शर्मा, अक्षय शर्मा, बीना शर्मा, आरती चौहान, ममता अरोड़ा, अर्चना चौहान, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed