फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Banners on temples... Get Karva Chauth mehendi applied after checking your identity.

Meerut News: मंदिरों पर लगे बैनर... पहचान देखकर लगवाएं करवाचौथ की मेहंदी

Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Banners on temples... Get Karva Chauth mehendi applied after checking your identity.
मेरठ। शहर के विभिन्न मंदिरों में पोस्टर लगाकर बताया जा रहा है कि हिंदुओं के त्योहारों पर पहचान देखकर ही मेहंदी लगवाएं, बहन बेटियों को बचाएं। यह निवेदन अखिल भारतीय श्रीपंच निर्माेही अखाड़ा के महामंडलेश्वर महेंद्रदास महाराज के द्वारा किया गया है। महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने कहा कि हाईवे के होटलों पर प्रदेश सरकार ने मालिक और कर्मचारियों के नाम की लिस्ट लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में करवाचौथ से पूर्व मेहंदी लगाने वालों को भी अपने नाम के बैज लगाकर मेहंदी लगानी चाहिए। महामंडलेश्वर महेंद्र दास ने बताया कि शनि मंदिर वेस्ट एंड रोड पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। सदर बाजार काली माई मंदिर के मुख्य पुजारी निशांत बैनर्जी ने कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों को जागरूक किया जा रहा है कि मेहंदी लगवाने से पहले पहचान जरूर जान लें। मंदिर में बैनर लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में भी बैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

छावनी रामलीला कमेटी ने भी लगाया बैनर
छावनी रामलीला कमेटी के स्वागत अध्यक्ष नितिन बालाजी ने बताया कि रामलीला मैदान की एंट्री पर जागरूकता लाने के बैनर लगा दिया गया है। वर्तमान के माहौल को देखते हुए खाने-पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगाई गई है। इसी तरह ब्यूटी पार्लर और मेहंदी की दुकानों पर नाम अंकित होने चाहिए। मेहंदी लगाने वाले भी नाम का बैज लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप दुर्गावाहिनी करेगी महिलाओं को जागरूक
विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री निमेश वशिष्ठ ने बताया कि करवाचौथ से पूर्व पूरे शहर में विहिप और दुर्गावाहिनी के द्वारा अभियान चलाकर ब्यूटी पार्लर संचालकों के साथ महिलाओं को भी जागरूक किया जाएगा। मुजफ्फरनगर की तर्ज पर शहर में पांच स्थानों पर दुर्गावाहिनी की बहनें स्टॉल लगाकर बहनों को सस्ती दरों पर मेहंदी लगाएंगी। सदर काली माता मंदिर के पास जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


मेहंदी लगाने वाले लगाएं नाम का बैज
पुजारी समाज के अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने धर्मशास्त्र का हवाला देते हुए कहा कि पतिव्रता महिला को किसी भी पराये पुरुष को स्पर्श नहीं करना चाहिए। पांच सितारा होटलों में नाम के बैज लगाए जाते हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा होटल, ढाबा संचालक को नाम की लिस्ट लगाने के आदेश दिए हैं। मेहंदी लगाने वालों को भी अपने नाम बैज लगाने चाहिए। इस संबंध में सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed