फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bankerman technology to purify the environment

Meerut News: वातावरण शुद्ध बनाने के लिए बैंकरमैन टेक्नोलॉजी की दी जानकारी

Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Bankerman technology to purify the environment
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित सभा में बैंकरमैन टेक्नोलॉजी विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक करना रहा। शुभारंभ सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्य जिया जैदी और सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. श्रीपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मेजर जनरल डाॅक्टर श्रीपाल ने बैंकरमैन टेक्नोलॉजी विषय पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार उन्होंने वातावरण को शुद्ध करने के लिए अनेक नई तकनीकों का आविष्कार किया है। इनका उपयोग आज न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय के सेमिनार हॉल में प्रोजेक्टर प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। यदि हम तकनीकी नवाचारों और जनसहयोग के माध्यम से एकजुट होकर प्रयास करें तो हम पृथ्वी को पुनः स्वच्छ और स्वस्थ बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हर नागरिक को स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अपना योगदान देना चाहिए। पेड़ लगाना, ऊर्जा की बचत करना और प्रदूषण के स्रोतों को कम करना हम सबका नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed