फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank par hungama

बैंक पर हंगामा, होमगार्ड को पीटा

Sat, 03 Dec 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
bank par hungama
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में शुक्रवार को बैंकों के बाहर कैश लेने और जमा करने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहीं। पंजाब नेशनल बैंक में शाम करीब चार बजे ग्राहकों ने अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में कई महिलाएं गिरने से घायल हो गईं। वहीं, कुछ युवकों ने होमगार्ड से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

नगर और देहात के बैंकों में कैश के लेनदेन को लेकर शुक्रवार को भी मारामारी रही। सुबह से ही बैंकों के बाहर महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लग गई। नगर के भारतीय स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक के बाहर काफी भीड़ रही। अलीपुर स्थित सिंडीकेट बैंक पर लाइन में खडे़ तीन लोग बेहोश हो गए। वहीं, नगर के गुजरान गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शाम करीब चार बजे लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान बैंक बंद होता देख कुछ लोग बैंक के अंदर घुसने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लोग शांत हो गए। इसके कुछ देर बाद दोबारा धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसके चलते लाइन में खड़ी कई महिलाएं गिरने से घायल हो गईं। वहीं, इसी दौरान कुछ युवकों ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद ये वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस को दोबारा व्यवस्था संभालनी पड़ी। उधर, इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि लाइन में खड़े कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। होमगार्ड के साथ मारपीट की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरधना में रालोद के हंगामे के बाद कैश बांटा गया। इसके बाद लोेगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गई थी कैश लेने, पहुंच र्गई अस्पताल
 बैंकों में सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता देने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को बागपत रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के बाहर पांच घंटे से लाइन में लगी वृद्धा बेहोश हो गई। उसके शरीर पर भी चोटें आईं हैं। वह घर खर्च के लिए बैंक से कैश निकालने आई थी। हालत गंभीर होने पर वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोक्षपुरी निवासी वृद्धा रॉमी (60) शुक्रवार सुबह साढे़ सात बजे बैंक से कैश निकालने आई थी। उससे पहले भी वहां लोग लाइन में खडे़ थे। भीड़ बढ़ने के साथ ही धक्का-मुक्की भी बढ़ती गई। लोग उसे पीछे धकेलते रहे। इस कारण दोपहर साढे़ 12 बजे तक उसका नंबर नहीं आया। पांच घंटे तक लगातार खडे़ रहने से उसकी हालत खराब हो गई। इस कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके शरीर पर चोटें आई हैं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लाइन में लगे लोगों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। महिला को भर्ती कर लिया गया है। महिला के परिवार में केवल उसका एक बेटा है। वह परतापुर स्थित किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। बेटे को भी सूचना दे दी गई थी। लीड बैंक मैनेजर अविनाश तांती ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन सभी बैंक को सीनियर सिटीजन के लिए अलग से व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed