फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank of baroda me

बैंक ऑफ इंडिया में आज नोट बदलने में आ सकती है दिक्कत

Sun, 13 Nov 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 13 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
bank of baroda me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 वेस्ट यूपी में बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में रविवार को नोट बदलने में दिक्कत आ सकती है। इस संबंध में शनिवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया के गाजियाबाद स्थित जोनल ऑफिस से संबंधित जिलों को ई-मेल के जरिये एक सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

ई-मेल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का हवाला देते हुए कहा गया है कि रविवार को कैश उपलब्ध कराने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में जोन के अधीन आने वाली बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं में सिर्फ कैश कलेक्शन का काम किया जाएगा। कहा गया है कि आरबीआई से बैंक को पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं हो सका है, इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह ई-मेल गाजियाबाद, नोएडा समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, हापुड़, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर और मुरादाबाद की बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को जारी किया गया है। इसमें सभी शाखाओं से कहा गया है कि इस संबंध में वे बैंक के अंदर और बाहर नोटिस चस्पा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed