फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank manager arrested in 25 lakh fraud

Meerut News: 25 लाख की धोखाधड़ी में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bank manager arrested in 25 lakh fraud
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव कुराली में स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर सात ग्राहकों के बैंक खातों से 25 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट बैंक के अंचल कार्यालय के प्रबंधक ने जानी थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी डूंगर आदि सहित सात ग्राहकों ने गांव कुराली में स्थित इंडियन बैंक की शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर मुकुल चौहान निवासी अंसल काॅलोनी मोदीपुरम के खिलाफ अंचल कार्यालय में धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया था कि उनके बैंक खातों से 25 लाख रुपये गबन किया गया है। शिकायत की जांच के बाद सात मई को अंचल कार्यालय के प्रबंधक ने जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कुराली निवासी डूंगर के खाते से एक लाख रुपये, रविन्द्र निवासी नेक के खाते से छह लाख रुपये, मलखान के खाते से 78 हजार रुपये, गीता मित्तल के खाते से चार लाख रुपये, ब्रह्म सिंह निवासी रावा के खाते से सात लाख 35 हजार रुपये, सुरेश निवासी कुराली के खाते से दो लाख 90 हजार रुपये, ओमप्रकाश निवासी कुराली के खाते से तीन लाख रुपये के गबन का आरोप है।
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष राजेश कांबोज के अनुसार, जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी बैंक प्रबंधक मुकुल चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed