फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank ke peeche laga, 500 ka note dikhaakar le uda 24 hujaar

बैंक से पीछे लगा, 500 का नोट दिखाकर ले उड़ा 24 हजार   

Sat, 09 Dec 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
bank ke peeche laga, 500 ka note dikhaakar le uda 24 hujaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
500 रुपये कम होने का झांसा देकर एक महिला से सरेआम 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। वारदात शुक्रवार को बागपत रोड पर हुई। ठग बैंक की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिटी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत मलियाना निवासी शीला देवी ने मध्याह्न करीब तीन बजे बागपत रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 50 हजार रुपये निकाले थे। जब वह बैंक से मलियाना पुल के पास पहुंची तो पीछे से साइकिल सवार एक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने शीला को रोकते हुए 500 रुपये का नोट दिखाया। कहा कि वह बैंक का चौकीदार है। भूल से उसे 500 रुपये कम चले गए हैं। शीला ने उस पर भरोसा कर बैग से 50 हजार की गड्डी निकाली और 500 का नोट इसी गड्डी में लगाने की बात कहकर उसके हवाले कर दी। ठग ने 500 रुपये लगाने का ड्रामा किया। बड़ी सफाई से 24 हजार रुपये निकालकर गड्डी महिला को लौटा दी। शीला जब कुछ दूर पहुंचीं तो शक होने पर उन्होंने गड्डी के नोट गिने, जिसमें 26 हजार रुपये ही थे। इस बीच ठग फरार हो चुका था। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार रैकी के बाद ठगी की गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक में ही मौजूद था ठग
ठगी होने पर महिला ने अपने परिजनों को बैंक बुला लिया। सूचना पर टीपी नगर पुलिस भी पहुंच गई। शीला ने बताया कि बैंक से कैश निकालते समय वह ठग बैंक में ही मौजूद था। लेकिन बैंक कर्मियों ने व्यस्तता बताकर फुटेज दिखाने से मना कर दिया। जिस पर शीला के पुत्र की बैंक कर्मियों से कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो वह ठग बैंक के अंदर ही बैठा मिला, जिसे महिला ने पहचान लिया। महिला ने बताया कि बैंक में उन्हें भुगतान देने में भी काफी वक्त लगाया गया, इस बात की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैकी के बाद वारदात
बागपत रोड स्थित एसबीआई से कैश लेकर निकली एएनएम से 50 हजार रुपये लूट लिए गए थे। पीएनबी से कैश लेकर निकले परतापुर के एक कॉलेज संचालक से भी लूट हुई थी। दोनों वारदात रैकी के बाद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed