फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank closed, customer distrub

बैंक बंद, एटीएम खाली, भटक रही जनता बेचारी   

Tue, 15 Nov 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 15 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
bank closed, customer distrub
एटीएम बंद होने पर परेशान लोग। - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद लोगों की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंकों में मची मारामारी के बाद सरकार ने रविवार को कुछ रियायतें दीं। लेकिन इनका क्रियान्वयन कराने में वह पूरी तरह फेल साबित हुई। छुट्टी के कारण सोमवार को बैंक बंद थे। सुबह कुछ एटीएम चले, लेकिन कुछ ही देर में ठप हो गए। लोग कैश के लिए दिन भर भटकते रहे और शाम को मायूस घर लौट गए। कुछ जगह लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। मंगलवार को बैंकों में फिर से भीड़ बढ़ने से मारामारी की संभावना है। 
विज्ञापन

1000 और 500 के नोट बंद होने से बैंकों में अराजकता का माहौल है। पुराने नोट बदलवाने और जमा करने को आपाधापी मची है। घंटो लाइन में लगने के बाद भी लोगों का नंबर नहीं आ रहा। 10 से 13 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब 3.50 लाख लोग जिले भर की बैंक शाखाओं में पहुंच रहे हैं। इनमें करीबन 80 हजार लोग नोट एक्सचेंज करने वाले हैं। 
विज्ञापन

हालांकि रविवार को केंद्र सरकार ने नोट एक्सचेंज, बैंक और एटीएम से कैश निकासी की सीमा बढ़ाकर कुछ राहत देने की कोशिश की। लेकिन सोमवार को बैंकों में अवकाश था। लोग सुबह से ही एटीएम की ओर दौड़ने लगे। लेकिन कुछ एटीएम को छोड़ शहर ओर देहात क्षेत्रों के अधिकांश एटीएम खाली थे। बेगमपुल, नौंचदी, एसके रोड, कचहरी, दिल्ली रोड, बागपत रोड के अधिकांश बैंकों के एटीएम का यही हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन बैंक
1:15 बजे दोपहर : दिल्ली रोड स्थित यह एटीएम बंद था। टीपीनगर के सचिन बंसल, दीपक शर्मा आदि ने बताया कि वह सुबह से कई चक्कर काट चुके हैं। लेकिन बंद ही मिला। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
पंजाब एंड सिंध बैंक 
1:20 बजे दोपहर : दिल्ली रोड स्थित इस एटीएम पर भी शटर डला था। यहां आए एसके रोड के पराग गुप्ता, दीपक जैन ने बताया कि वह सुबह से आठ एटीएम पर जा चुके हैं। लेकिन कहीं कैश नहीं मिला। 
पीएनबी
1:30 बजे दोपहर: दिल्ली रोड स्थित इस एटीएम को बंद देखकर लोग लौट रहे थे। देवकुंज निवासी राजीव गुप्ता, चंद्रलोक की सरोज और ब्रह्मपुरी के दीपचंद ने बताया कि सुबह से किसी एटीएम पर कैश नहीं है। 
एचडीएफसी 
दिल्ली चुंगी स्थित इस एटीएम में घुसते ही गार्ड ने कह दिया कि कैश नहीं है। यहां पहुंचे रिठानी के ब्रह्मपाल और शोभित चौहान ने बताया कि रिठानी से दिल्ली चुंगी तक किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला।
केनरा बैंक 
2:00 बजे दोपहर: बागपत रोड स्थित इस एटीएम का शटर बंद था। गार्ड भी नहीं था। यहां आ रहे लोग सरकार को कोस रहे थे। कहा कि अपना ही पैसा लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
ओबीसी 
2:15 बजे दोपहर: बागपत रोड स्थित यह एटीएम भी बंद मिला। चंद्रलोक की पुष्पा और दीपशिखा ने झल्लाकर कहा कि नरेंद्र मोदी अपने ही देशवासियों को दुखी कर हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं।

चार दिनों में बैंकों की स्थिति
तिथि                  जमा रकम           निकासी        बदली राशि

10 नवंबर            500 करोड़         35 करोड़        24 करोड़
11 नवंबर            540 करोड़         45 करोड़       47 करोड़
12 नवंबर            530 करोड़          42 करोड़      49 करोड़
13 नवंबर            490 करोड़          38 करोड़       42 करोड़
14 नवंबर                      बैंक बंद रहे
आज आएगा 500 का नया नोट 
छोटे नोटों की किल्लत की वजह से कुछ बैंकों में कैश शार्ट होने की शिकायतें थी। लेकिन आरबीआई से  बैंकों में कैश पहुंच जाएगा। मंगलवार को 500 का नया नोट भी आने की उम्मीद है। जिसके बाद समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी। कुछ दिनों में स्थिति नार्मल हो सकती है। लोग जल्दबाजी की बजाय धैर्य से काम लें।- अविनाश तांती, एलडीएम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed