फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank and atm have again cash problem

बैंकों और एटीएम में फिर नोटबंदी जैसे हालात  

Thu, 20 Apr 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
bank and atm have again cash problem
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंकों और एटीएम में एक बार फिर नोटबंदी के बाद जैसे हालात हो गए हैं। बैंकों में कैश की किल्लत के साथ नई करेंसी भी शार्ट होने लगी है। किसी-किसी एटीएम में ही कैश मिल रहा है। शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है। अगर बैकिंग व्यवस्था न सुधरी तो लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार शाम 4 बजे से शाम छह बजे तक शहर की एटीएम व्यवस्था का हाल जाना। अधिकांश एटीएम खाली ही मिले। 
विज्ञापन


केनरा बैंक बागपत रोड 
इस एटीएम से निकल रहे एक युवक ने बताया कि कैश ही नहंी है। अंदर जाकर देखा तो एटीएम के मॉनिटर पर ‘नो कैश इन एटीएम’ लिखा था। जो भी यहां आता, मायूस ही लौट रहा था।
विज्ञापन


एसबीआई केसरगंज 
बैंक परिसर में लगे इस एटीएम का शटर आधे से ज्यादा बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि इसमें या तो कैश नहीं है या फिर खराब है। लोग खाली हाथ लौट रहे थे।

यूनियन बैंक दिल्ली चुंगी 
दिल्ली चुंगी पर पेट्रोल पंप के पास इस एटीएम का शटर बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि ये खराब है। हालांकि इसके पास लगा पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम चालू था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी कचहरी रोड 
इस एटीएम में कैश नहंी था। कई लोग यहां कैश लेने आ रहे थे। लेकिन खाली हाथ लौट रहे थे। ब्रांच परिसर में ही लगे इस इस एटीएम में कैश न होना लोगों को अखर रहा था।


पीएनबी कचहरी रोड
इस ब्रांच का एटीएम भी खाली था। कुछ लोग यहां कैश निकालने आए। लेकिन खाली लौट रहे थे। 

आईडीबीआई ईस्टर्न कचहरी रोड 
एटीएम को तकनीकी स्टाफ ठीक कर रहा था। बताया कि ठीक होने के बाद इसमें कैश डालकर चालू कर दिया जाएगा। 

400 ब्रांच 350 एटीएम
जिले में करीब 400 बैंक शाखाएं हैं। करीब 350 एटीएम लगे हैं। व्यापारियों और आम लोगों को एटीएम खाली मिलने से ज्यादा परेशानी हो रही है। 

बैंकों में जमा कम निकासी ज्यादा
बैंकों में कैश की किल्लत से अफसर भी इंकार नहीं कर रहे हैं। एसबीआई कैंट ब्रांच के एजीएम संजय सिंह का कहना है कि नोट बंदी के बाद लोगों ने पुरानी करेंसी तो जमा करा दी थी। लेकिन बैंकों में कैश की कमी की वजह से लोग जरूरत के अनुसार कैश नहीं निकाल सके। बैंकों में पर्याप्त करेंसी आने पर लोगों ने निकासी शुरू की। कुछ समय से जमा कम है, नई करेंसी भी कुछ कम आ रही है, इसी कारण कैश सर्कुलेशन के साथ एटीएम में भी कैश लोड करने का रोटेशन थोड़ा गड़बड़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed