फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bandh successful: Meerut's roar...will take it to the High Court bench

बंद सफल: मेरठ की हुंकार...लेकर रहेंगे हाईकोर्ट बेंच

Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bandh successful: Meerut's roar...will take it to the High Court bench
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए बुधवार को किया गया मेरठ बंद सफल रहा। अधिवक्ताओं को व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, शिक्षक, किसान, छात्र और चिकित्सकों का पूरा समर्थन मिला। सभी ने हुंकार भरी कि हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे। यह आंदोलन हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा किया गया। स्कूल, कॉलेज, निजी डॉक्टरों की ओपीडी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी, फल मंडी, कोचिंग सेंटर, शोरूम, दुकानें और ट्रांसपोर्ट वाहन आदि बंद रहे। वकीलों ने न्यायिक कार्य ठप रखा और धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह को दिया।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की टीमें सड़कों पर उतर गईं। शहर के हर प्रमुख चौराहों पर अधिवक्ता और कुछ चौराहों पर व्यापारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शहर के सभी बाजार पहली बार पूर्ण रूप से बंद रहे। वेस्टर्न कचहरी गेट पर मुख्य धरना स्थल पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ताओं के साथ हर हाल में खड़े रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ईस्टर्न कचहरी गेट और बच्चा पार्क पर भी अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान करीब 80 संगठनों ने धरना स्थलों पर पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपे। अधिवक्ताओं की टीम के साथ मिलकर हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सफल बंद ने साबित कर दिया कि पूरा शहर इस मांग के साथ है। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि व्यापारियों ने दुकानें को बंद रखा। उधर, ईस्टर्न कचहरी पर जिला बार एसोसिएशन ने धरना दिया। अध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया पूरा शहर हाईकोर्ट की बेंच की मांग लेकर एकसाथ खड़ा हो गया है। यहां किसान यूनियनों, आईएमए के चिकित्सकों, स्टेडियम के खिलाड़ियों ने आकर समर्थन पत्र सौंपा। महामंत्री अमित कुमार राणा ने कहा कि इस आंदोलन ने अधिवक्ताओं के साथ पूरे शहर के लोगों के हौसले को बुलंद किया है। अब लगने लगा है कि हमारी मांगें जल्द पूरी होंगी।
-------------------
अब विधानसभा में गूंजेगा हाईकोर्ट का मुद्दा
कचहरी के पश्चिमी गेट पर समर्थन देने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान ने कहा आज शहर के लोगों को 700 किमी दूर जाना पड़ता है। इस बार विधानसभा में हाईकोर्ट बेंच की मांग प्रमुखता से उठाया जाएगा। पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि साल 1985 में दिल्ली में इसी मांग को लेकर लाठियां खाई थीं। विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच चाहिए तो दिल्ली में जाकर बैठना होगा। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि हमारी पूरी टीम हाईकोर्ट बेंच मांग को लेकर अधिवक्ताओं के साथ है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन शर्मा और सपा शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने हाईकोर्ट बेंच की मांग पुरजोर तरीके से उठाया। बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी ने कहा पूर्व सीएम मायावती ने भी अपने कार्यकाल में हाईकोर्ट की मांग का समर्थन किया था। इस दौरान शकील भारती, जीतू नागपाल, बाबूराम, सुभाष, जगरूप जाटव, उमेश सिद्धार्थ, अश्वनी जाटव, हैविन खान, रोहित जाखड़ और सचिन सिरोह आदि भी मौजूद रहे।
-------
अधिवक्ता बोले... राजस्व रोक दो मांग पूरी हो जाएंगी

वेस्टर्न कचहरी गेट स्थित धरना स्थल पर बार के पूर्व महामंत्री अनिल जंगाला ने कहा कि राजस्व रोक दो हाईकोर्ट बेंच मिल जाएगी। अधिवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि कई दशक बाद इतनी मजबूती से मांग उठी है। हमें इसे जारी रखना होगा। अधिवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि न्याय के लिए युद्ध की आवश्यकता है। जिला पंचाय सदस्य सम्राट मलिक ने कहा कि हम पूरी शक्ति के साथ अधिवक्ताओं के लिए कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं में एमपी शर्मा, जीएस धामा, देवकी नंदन शर्मा, विनोद चौधरी हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई।

-----
व्यापारी.. 50 साल में जो भी सरकारें रहीं सभी दोषी



- संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से हाईकोर्ट बेंच हमारा अधिकार है। 50 साल में जो भी सरकार रहीं हमारे लिए सभी दोषी हैं। अब जनप्रतिनिधियों ने दावा किया है कि हाईकोर्ट बेंच दिलाकर रहेंगे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण वशिष्ठ ने कहा कि मैं संयुक्त व्यापार संघ में संरक्षक हूंं। हमने पूर्व में भी इस मांग को लेकर पदयात्रा, जुलूस निकाले हैं। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल ने इस मांग को मजबूती से रखा है। 40 साल बाद ऐसी सफल बंदी हुई है। व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा हाईकोर्ट बेंच के लिए पूरा शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गढ़ रोड बंद कराकर धरने में आए हैं।

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के दौरान बंद पड़ा बुढाना गेट मार्केट।   ......... संवाद.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed