फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ban on the release of films being made on Azad Hind Fauj fighter Neera Arya

Meerut News: आजाद हिंद फौज की सेनानी नीरा आर्य पर बन रही फिल्मों के रिलीज होने पर रोक

Mon, 28 Oct 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ban on the release of films being made on Azad Hind Fauj fighter Neera Arya
खेकड़ा। आजाद हिंद फौज की सेनानी नीरा आर्य पर बन रही फिल्म के विरोध में रिश्तेदार और साहित्यकार उतर गए। जिन्होंने न्यायालय में याचिका दायर कराकर फिल्मों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि नीरा आर्य की कहानी में तथ्यों को बदलकर बनाई जा रही फिल्मों से परिवार की छवि खराब हो रही है। इसके बाद मुंबई हाईकोर्ट ने फिल्मों के रिलीज करने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर की रहने वाली नीरा आर्य आजाद हिंद फौज की सेनानी रही। मथुरा में रहने वाले रिश्तेदार आलोक आर्य ने बताया कि नीरा आर्य पर बनाई जा रही फिल्मों की कहानी सच्चाई से उलट है। उन्होंने कहानियों को मनगंढ़त बताया, जिससे परिवार की छवि खराब होगी। उधर, नीरा आर्य फाउंडेशन से जुड़े कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर के साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि नीरा आर्य ने 1966 में अपनी आत्मकथा लिखी थी।
विज्ञापन

इस पर आपातकाल के दौरान प्रतिबंध लगाया गया था। अब यह आत्मकथा तेलगू, तमिल, मराठी, बंगाली और हिंदी में प्रकाशित हो रही है। इसी पुस्तक के कॉपीराइट फिल्म निर्माता विशाल त्यागी ने खरीदे थे। जो चाणक्य फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में नीरा आर्य के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वहीं दक्षिण भारत की अभिनेत्री रूपा अय्यर भी नीरा आर्य के जीवन पर आधारित फिल्म में अभिनय कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और निर्माता विशाल त्यागी मुम्बई हाईकोर्ट चले गए है। साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि इस मामले में सुनवाई कर मुंबई हाईकोर्ट ने सेनानी नीरा आर्य के जीवन पर बन रही फिल्मों के रिलीज करने पर रोक लगा दी। इसमें न्यायालय के आदेश जारी होने के बाद ही फिल्म रिलीज होगी।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed