फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ban on games touching each others

खेल एकेडमियों पर कोरोना का खौफ: स्टेडियम में एक-दूसरे को छूने वाले खेलों पर रोक

Wed, 18 Mar 2020 11:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
ban on games touching each others
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लेकर कैलाश प्रकाश स्टेडियम प्रशासन ने कुश्ती, जुड़ो, कबड्डी, स्वीमिंग और बॉक्सिंग खेलों पर फिलहाल रोक लगा दी है। जबकि एथलेटिक और अन्य खेलों के प्रशिक्षण संचालित हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कोरोना वायरस को लेकर खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। खिलाड़ियों को एक-दूसरे को छूने वाले खेलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण भी शुरू होंगे। हालांकि स्टेडियम में सुबह-शाम घूमने और खिलाड़ियों के अन्य खेलों पर कोई रोक नहीं है। जिन खेलों से स्टैमिना बढ़ता है वो खेल खेले जा रहे हैं।

विज्ञापन


खेल एकेडमियों पर कोरोना का पहरा
शहर की क्रिकेट एकेडमियों में कोरोना का पहरा है। कोरोना वायरस के बचाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार भामाशाह पार्क, करन क्रिकेट एकेडमी, गांधीबाग, छाया कराना महिला क्रिकेट एकेडमी सहित शहर की अन्य एकेडमी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


करन क्रिकेट एकेडमी के कोच अतहर अली ने बताया जिला प्रशासन के निर्देशों पर ऐहतियात के तौर पर एकेडमी बंद की गईं हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, जिसको लेकर कोई जोखिम नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed