इस वजह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, डीएम कार्यालय में लगाया टेंट, वार्ता जारी
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में टेंट भी लगा दिया। इस अनिश्चितकालीन धरने पर सहारनपुर, शामली और बुलंदशहर से भी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
ये है धरने की वजह
भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रोडवेज से व्यवस्था की मांग की है। भाकियू ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 2019 में संशोधन की मांग भी उठाई है।
बताया गया कि कलक्ट्रेट, डीएम, एडीएम कार्यालय पर भाकियू ने कब्जा जमाया हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि डीएम और एडीएम की गाड़ियां भी कब्जे में ले ली है। भाकियू को अन्य कई संगठनों ने भी समर्थन दिया। वहीं धरना प्रदर्शन के चलते कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीएम कार्यालय में चढ़ा दी भट्ठी
बता दें कि गुरुवार देर रात में भट्ठी चढ़ा दी और राकेश टिकैत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के बाहर बैठकर ही भोजन किया। डीएम ऑफिस के एक कमरे पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं का ही कब्जा रहा।
यह भी पढ़ें: यूपी: परिवहन विभाग के नए मानकों के खिलाफ भाकियू ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम ऑफिस पर दिया धरना
भाकियू ने डीएम ऑफिस पर रात में पूरी तरह कब्जा कर लिया है। डीएम की नेम प्लेट के निकट ही दीवार पर धारा 288 लिख दिया गया है। भाकियू ने इसका मतलब समझाते हुए कलक्ट्रेट में अफसरों की एंट्री पर रोक लगा दी है। डीएम और एडीएम की गाड़ी रात में भी भाकियू के कब्जे में रही। डीएम दफ्तर के बाहर भाकियू का झंडा लहरा रहा है। रात में संगठन ने कलक्ट्रेट में ही भट्ठी चढ़ा दी। भोजन तैयार किया गया। रात में ही डीएम ऑफिस के बाहर बैठकर कार्यकर्ताओं ने भोजन किया।
यह भी पढ़ें: पैरों में बेड़ियां बांधकर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, डीएम को बनाया बंधक, तस्वीरें
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के साथ सभी पदाधिकारियों ने यहीं भोजन किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/