यूपी: परिवहन विभाग के नए मानकों के खिलाफ भाकियू ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम ऑफिस पर दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग के नए मानको के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने स्कूली बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी की कार के सामने धरना देकर बैठ गए। जिलाधिकारी से वार्ता के लिए जाते समय पुलिस ने भाकियू नेता राकेश टिकैत को रोका तो कार्यकर्ता पुलिस से ही उलझ गए। भाकियू के धरने के बाद सदर तहसील में धारा 144 लागू की गई है।
यह भी पढ़ें: स्कूल बस नहीं आई तो बच्चों को खुद छोड़ने व लेने पहुंचे अभिभावक, जाम ही जाम, दिखा ऐसा नजारा
भाकियू स्कूली वाहनों की समस्या को लेकर छात्रों और अभिभावकों के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंची थी। भाकियू प्रतिनिधिमंडल के साथ समस्या रखने आए छात्रों को अफसरों ने कमरे में अंदर ही बंद कर लिया।
भाकियू के धरने में आए स्कूल बच्चे बयान होने पर फूट-फूटकर रोए।
इस पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया। भाकियू ने पदाधिकारियों से धक्कामुक्की कर डाली। वहीं मध्यस्थता के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को बैरंग लौटा दिया। शुक्रवार को सहारनपुर मंडल के भाकियू कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा। वहीं राकेश टिकैत अपने पैर में जंजीर बांधकर ताला लगाकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
वहीं प्रशासन की ओर से कोई वार्ता नहीं होने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में डीएम दफ्तर पर अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने की घोषणा की।एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने सदर तहसील में धारा 144 लागू की और एक साथ लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई।