फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal protests in Tehsil on security and social issues, submits memorandum

Meerut News: सुरक्षा व सामाजिक मुद्दों पर बजरंग दल का तहसील में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Wed, 22 Apr 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal protests in Tehsil on security and social issues, submits memorandum
सरधना। सामाजिक मुद्दों के संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार ज्योति सिंह को सौंपकर लव जिहाद, अवैध कब्जे, महिलाओं के शोषण और समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ रहा है। सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर महिलाओं के शोषण और आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इन मामलों में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी व सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बजरंग दल ने केंद्र सरकार से इस संबंध में कठोर कानून लागू करने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री अर्जुन राणा, अजब सिंह सोम, नारायण सिंह, गोविंद चपराना, राहुल तेवतिया, हर्ष राणा, विपिन टीकरी, धनंजय सोम, मोनू सोम, वरुण सोम, हर्ष तोमर, आकाश वर्मा, अक्षित गोस्वामी, हरीश सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed