फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang dal news, Balraj singh dungar said due to ijtema, there was bulandshahr violence

बलराज डूंगर बोले- मोदी और योगी कराएं दारुल उलूम पर तालाबंदी

Sat, 08 Dec 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 08 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Bajrang dal news, Balraj singh dungar said due to ijtema, there was bulandshahr violence
पत्रकार वार्ता में बोलते बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर - फोटो : अमर उजाला

बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दारुल उलूम पर तालाबंदी करा दें, तो आतंकवाद और लव जिहाद स्वयं खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


शहर के नगरपालिका सभागार में पत्रकार वार्ता में बलराज डूंगर ने बुलंदशहर में हुई हिंसा पर कहा कि जहां इज्तिमा हुआ है, वहां पांच लाख लोगों के पहुंचने की अनुमति ली गई थी। 15 लाख लोग वहां जमा हुए थे। उन्होंने कहा कि योगेश राज बजरंग दल का कार्यकर्ता है, लेकिन उनका कार्यकर्ता दोषी नहीं है। प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए और कुछ सपा वाले ये सब करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि किसी के पास योगेश राज के खिलाफ कोई सुबूत हो तो दिखाए। बजरंग दल उसकी लड़ाई लडे़गी। उन्होंने कहा कि यदि मोदी और योगी दारुल उलूम पर तालाबंदी करा दें, तो ये आतंकवाद, लव जिहाद और हलाला सब समाप्त हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के मसले पर कहा कि विहिप संतों के नेतृत्व में काम करती है, जो संत तय करेंगे वही विहिप करेगी। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक और जिला मंत्री सन्नी शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

राम विरोधी मुस्लिम प्रत्याशियों को वोट न दे हिंदू समाज
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए शीतकालीन सत्र में संसद में कानून बनाने की मांग को लेकर उनका संगठन सभी सांसदों को ज्ञापन दे रहा है। इस ज्ञापन के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने फोन पर कैराना सांसद से कई बार संपर्क किया है, लेकिन वे फोन ही नहीं उठातीं। सांसद तो सभी जाति और धर्म के मानने वालों का होता है। सांसद ज्ञापन लेते तो हमें अच्छा लगता। उन्होंने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि वे चुनावों में ऐसे मुस्लिम प्रत्याशी को वोट न करें जो राम का विरोधी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed