फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bajrang dal karyakrtao ne kiya sub ragistrar office ka gherav

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया सब रजिस्ट्रार ऑफिस का घेराव

Fri, 14 Sep 2018 01:32 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 14 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
bajrang dal karyakrtao ne kiya sub ragistrar office ka gherav
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सब रजिस्ट्रार का घेराव करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में बिना जांच पड़ताल के विवाह का पंजीयन कराया जा रहा है। इस दौरान बजरंग दल के प्रांत प्रमुख बलराज डूंगर के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि साजिश के तहत बिना किसी जांच पड़ताल के विवाह पंजीकरण कराया जाता है। जिसमें एक अधिवक्ता भी संलिप्त है। बलराज डूंगर ने उस अधिवक्ता को भी सबक सिखाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बलराज डूंगर ने कहा कि वह प्रेम के विरोधी नही है, परंतु जिस प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के युवक झूठ बोलकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके जीवन को तबाह कर रहे है, उसे स्वीकार नही किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियों को रोका नहीं गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed