{"_id":"688bc8cfebec79740505def3","slug":"bajrang-dal-created-ruckus-over-cow-remains-on-the-banks-of-nawabgarhi-canal-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109162-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगढ़ी रजबहे किनारे गोवंश के अवशेष पर बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगढ़ी रजबहे किनारे गोवंश के अवशेष पर बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
सरधना। नवाबगढ़ी में रजबहे के किनारे गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
सरधना। थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार को रजबहे किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। पुलिस को घेरते हुए 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, शेष अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया।
बजरंग दल के जिला सहमंत्री अर्जुन सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और गोकशी की घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के आसपास किसी डेरी या सुनसान जगह पर गोवंश को काटा गया और उसके अवशेष छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। बजरंग दल ककेपदाधिकारियों ने पुलिस से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर गोकशी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। जिला सहमंत्री ने आशंका जताई कि रजबहे व नाले की ठीक से सफाई कराई जाए तो वहां और भी गोवंश के अवशेष मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि रजबहे के आसपास काफी मात्रा में गोबर जमा है। इससे यह प्रतीत होता है कि गोकशी की घटनाएं इसी क्षेत्र में की जा रही हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल से बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के दौरान बजरंग दल के हितेश शर्मा अतुल कश्यप, अनुराग गोस्वामी, दीपांशु गोस्वामी, अंशुल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।