फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bagpat, Jayant Chaudhary target BJP, says Hindustan will make to good country

...हिंदुस्तान को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे हम, भाजपा पर जमकर बोला हमला

Thu, 13 Dec 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 13 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bagpat, Jayant Chaudhary target BJP, says Hindustan will make to good country
कवि सम्मेलन में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

बागपत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने किसी विषय पर बोले बिना ही एक कविता सुनाकर अपना भाषण समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट के संयोजन में कवि सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी ने भाग किया। इस अवसर पर काव्य पाठ करते हुए डॉ. सुनील जोगी ने कहा कि भीड़ में दुनिया की पहचान बनाएं रखना, घर में खुशियां की एक डालना बनाए रखना, अपने हाथों पर ये मुस्कान बनाएं रखना व इस दिल में हिंदुस्तान बसाए  रखना। दिल्ली से पहुंचे प्रताप फौजदार ने काव्य पाठ करते हुए कहा वफा ईमान की बातें किताब में ही मिलती है, भरोसा रोज मिलता है, चरण सिंह जैसे बेटे को वतन तरसता है। राजेश मंजर ने काव्य पाठ करते हुए कहा हम किसान के बेटे और धरती के लाल हैं, हम बुझती हुई भूख की जलती मसाल है, हम कड़ी तेज धूप में रहते हैं, हम सीमा की करते हैं सुरक्षा। हाशिम फिरोजाबादी ने काव्य पाठ करते हुए कहा, जो ना अब तक हुआ उसे कर दिखाएंगे हम, गैर को भी गले से लगाएंगे हम, अपने हिंदुस्तान को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे हम। 
विज्ञापन


अजात शत्रु उदयपुर ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि बलिदानों को अमर ज्योति में परवाने खो जाते हैं, खो जाते आंखों के तारे। संचालन देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जयवीर सिंह एडवोकेट जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खेाखर, महामंत्री आकाश धामा, मांगेराम, वेदपाल, धर्मवीर तोमर, विकास, नरेंद्र मान, विश्वास चौधरी, इफ्तार खान, पंकज मलिक, धर्मेंद्र, योगेंद्र शर्मा, जसपाल राणा, लोकेंद्र शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को 2019 में बाहर का रास्ता दिखाएंगे
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को गठबंधन कर सबक सिखाएंगे। वे गुरुवार को कवि सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हाल में हुए पांच राज्यों में भुगतना पड़ा है और 2019 में भी जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने राजस्थान में रालेाद गठबंधन के प्रत्याशी की जीत को आमजनता की जीत बताया और कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है, यह पूछे जाने पर की 2019 में गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा तो कहा कि बातचीत चल रही है, बाद में पता लगेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, प्रमेंद्र तोमर, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, कर्नल ब्रहम पाल सिह, सतीश चौधरी, नगर पंचायत के मांगेराम चेयरमैन, अरुण तोमर, सुबोध राणा, मोहित मुखिया, सुरेश मलिक, विकास प्रधान, बसंत तोमर, प्रियवत राणा, अक्षय मलिक आदि शामिल रहे।

परिजनों को शोक संवेदना दी
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी ने आवास कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर विश्वास चौधरी के साथ पहुंचे और उनके बेटे अवनीश व आशुतोष से हाल चाल पूछा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, राममेहर हेवा, देशपाल, बिल्लू तेामर, सोमपाल चेयरमैन आदि उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने अर्जुन पुरम मोहल्ले में पहुंचकर स्वर्गीय शिवकुमार विश्वकर्मा के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर रालोद नेता विश्वास चौधरी, मंजू शर्मा, विजय शर्मा, सतीश कुमार, रमेश, नरेश आदि शामिल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed