फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Youths beat up Bihar resident labour at brick kiln, opened fire on villagers

बागपत : ईंट भट्ठे पर बिहार निवासी मजदूरों के साथ युवकों ने की मारपीट, ग्रामीणों पर झोंका फायर

Thu, 10 Jun 2021 08:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि मामले की तहरीर आई है। आरोपी युवकों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले बिहार के मजदूरों के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों पर युवकों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


आजमपुर मुलसम गांव के ईंट भट्ठा मालिक ब्रजपाल पुत्र चरण सिंह ने बताया कि उसके भट्ठे पर बिहार के मजदूर कार्य करते है। कुछ मजदूर रात के समय भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते मे चार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मजदूरों ने मौका पाकर ब्रजपाल को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे। युवकों ने एक फायर ग्रामीणों की तरफ झोंक दिया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तक तक युवक भाग चुके थे। भट्ठा मालिक ब्रजपाल ने दोघट थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि मामले की तहरीर आई है। आरोपी युवकों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के साथ मारपीट
कस्बे में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी पर एक महिला को उसके जेठ व जेठानी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोघट निवासी रेशमा पत्नी अमजद ने दोघट थाने पर उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को बिनौली सीएचसी भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed