{"_id":"634cef50f23113205c00dcc8","slug":"baghpat-wrestling-prize-of-2-5-lakhs-ended-on-par-minister-of-state-somendra-tomar-encouraged-the-wrestlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ढाई लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ढाई लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला
Mon, 17 Oct 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के डगरपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता व दंगल में पहले दिन रविवार को ढाई लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन
पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के डगरपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता व दंगल में पहले दिन रविवार को ढाई लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। इसके अतिरिक्त डेढ़ लाख की कुश्ती सिंटू पहलवान, एक लाख की कुश्ती हरेंद्र व एक लाख की दूसरी कुश्ती खड़खड़ी के सुमित ने जीती। विजेता पहलवानों को सम्मनित किया गया।
विज्ञापन
डगरपुर गांव में स्वर्गीय चौधरी ब्रह्मपाल सिंह की स्मृति में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान व जिपं सदस्य मनुपाल बंसल ने दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता व दंगल का आयोजन कराया। जिसमें कई राज्यों के पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन
दंगल में एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हरेंद्र पहलवान नंगला और विजय पहलवान हरियाणा के बीच हुई। जिसमें हरेंद्र ने कुश्ती जीती। इसके अतिरिक्त एक लाख रुपये की दूसरी इनामी कुश्ती सुमित खड़खड़ी व विक्की चाहर दिल्ली के बीच हुई। जिसमें सुमित ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बंदिशें बेअसर, हवा में बढ़ रहा प्रदूषण, एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, एक्यूआई 252
वहीं, देर शाम पहुंचे राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान डेढ़ लाख की कुश्ती सिंटू पहलवान डगरपुर और मनजीत पहलवान पंजाब के बीच हुई। जिसमें सिंटू पहलवान ने जीत दर्ज की।
बाद में ढाई लाख रुपये के इनामी कुश्ती आर्यन पहलवान दिल्ली व रोहित पहलवान दिल्ली के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। इस अवसर पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रविंद्र धामा,जयकरण सिंह, कंवरपाल गुर्जर ,चाहतराम, अभिजीत शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुखिया गुर्जर, काशीराम प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, नरेंद्र, मस्तराम, जिंतेंद्र बंसल, प्रमोद गोस्वामी, कर्मवीर प्रधान, राजू पहलवान आदि मौजूद रहे।