दर्दनाक हादसा: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 'जलपुरुष' राजेंद्र सिंह का भतीजा था मृतक युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, मीतली के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जलपुरुष राजेंद्र सिंह के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हुआ है। घायल छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना यूपी के बागपत जिले की है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी अभिजीत (18) पुत्र योगेंद्र सिंह जल पुरुष राजेंद्र सिंह का भतीजा था। गुरुवार को चचेरे भाई सौरभ को बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जाना था। सुबह छह बजे दोनों बाइक पर सवार होकर बड़ौत के लिए चले। बाइक सौरभ चला रहा था।
जब वे मेरठ-बागपत मार्ग पर सर्वहित कारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नंबर आरजे 01जीए 9575 ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई सौरभ गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी रेफर किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के चाचा ने सुरेंद्र सिंह ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बुझ गया घर का चिराग
हादसे में युवक अभिजीत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। चाचा प्रेमपाल ने बताया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके घर का चिराग बुझ गया। युवक की मौत से गांव में भी शोक छा गया। मृतक के घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी रही।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
सड़क हादसे में मारे गए युवक अभिजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत हेलमेट न पहनने के कारण हुई है। यदि वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। यातायात पुलिस वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती है, लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे अधिक लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/