फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Two parties struggle for tampering with women, many injured, sevral in custody

बागपत: महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल, 11 हिरासत में 

Thu, 30 Aug 2018 07:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 30 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Two parties struggle for tampering with women, many injured, sevral in custody
कोतवाली से घायल महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जानें क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक गांव में रहने वाले शाहरुख और साहिल के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष आमने सामने आए गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। 

इस संघर्ष में शाहरुख, उसकी पत्नी रूबी और मां शाबरा,  दूसरे पक्ष के साहिल, उसकी मौसी रेशमा घायल हो गए।  पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई कर दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।  कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed