फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Turbine was damaged by closing the valve in Ramala suger mill, loss of more than one crore

बागपत: वाल्व बंद करने से खराब हुआ था टरबाइन, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान, प्रकरण की जांच शुरू

Sun, 17 Nov 2019 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Turbine was damaged by closing the valve in Ramala suger mill, loss of more than one crore
ramala mill - फोटो : अमर उजाला

बागपत में रमाला सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का टरबाइन में खराब होने जांच शुरू हो गई है। उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी व्यक्ति ने टरबाइन पर लगे कूलर की वॉल्व बंद कर दिया, इससे बैरिंग में तेल जाना बंद हो गया और कुछ ही घंटे में बैरिंग जाम हो गए। आर्थिक नुकसान के अलावा किसानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


रमाला चीनी मिल में 27 मेगावाट का प्लांट लगाया। टरबाइन में खराबी आने के कारण कई दिन तक मिल का संचालन बाधित रहा। रविवार से टरबाइन का संचालन शुरू हो गया है। उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट हरनाम सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को चार घंटे के लिए टरबाइन सही काम कर रहा था।

विज्ञापन

एकाएक बैरिंग जाम हो गए, इससे मिल का टरबाइन से संचालन बंद हो गया। अब तक की जांच में सामने आया किसी अज्ञात व्यक्ति ने टरबाइन पर लगे एक कूलर की वॉल बंद कर दिया। इसका नुकसान यह हुआ कि बैरिंग में यहां से तेल जाने की प्रक्रिया बाधित हो गई और बैरिंग जाम हो गए। इस कारण टरबाइन ने काम करना बंद कर दिया। 

बैरिंग जाम होने से एक करोड़ का नुकसान
रमाला। टरबाइन का बैरिंग जाम होने से 80 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच के नुकसान का अनुमान है। ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाने पड़े और कई दिन लगे।

किसानों को उठानी पड़ी मुसीबत
मिल का संचालन बाधित होने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंडेंट नहीं काटा गया। नाराज किसानों ने पंचायत बुलाई। टरबाइन ठीक होने पर 17 नवंबर को होने वाली महापंचायत बाद में टाल दी।

योगी आदित्यनाथ ने किया  लोकार्पण
सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार नवंबर को किया। मिल में 27 मेगावाट का प्लांट लगाया, इससे 20 मेगावाट बिजली ऊर्जा निगम को दी जानी है और सात मेगावाट बिजली से चीनी मिल का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed