फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, the girl changed the religion and got married to young man of village

धर्म बदलकर रचाई शादी, युवती की उम्र को लेकर बखेड़ा, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

Wed, 26 Dec 2018 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, the girl changed the religion and got married to young man of village
कोर्ट मैरिज की

उत्तर प्रदेश में फिर से एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। युवती ने धर्म बदलकर गांव के ही युवक से शादी रचा ली। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। 

विज्ञापन


बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती ने धर्म बदलकर गांव के ही युवक से शादी कर ली। अधिवक्ता के साथ युवती हाईकोर्ट के आदेश लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय की युवती 31 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को युवती अपने अधिवक्ता अरुण कौशिक के साथ कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसने गांव के सुभाष गुर्जर से धर्म बदलकर गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई। हाईकोर्ट ने बागपत सीजेएम कोर्ट को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने एवं 164 के बयान दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी जाहिद खान ने बताया कि युवती अपनी उम्र 18 वर्ष बता रही है जबकि स्कूल के कागजों में 15 साल है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही उम्र का पता चल सकेगा। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed