बागपत: शुगर मिल के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जेब में मिला सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के मलकपुर शुगर मिल के कर्मचारी ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह शुगर मिल में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि मिल में उसके तीन सहयोगी उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार बागपत के हलापुर गांव निवासी बिट्टू पुत्र सतबीर बुधवार रात 9 बजे मिल से घर आया था। इसके बाद नजदीक ही खेत पर गया और सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सतबीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों व ग्रामीणों ने बताया 26 वर्षीय मृतक बिट्टू अविवाहित था। वह दो भाईयों मे सबसे बड़ा था। करीब 10-12 वर्ष पहले मृतक के पिता सतबीर का देहांत हो गया था तभी से वह घर की जिम्मेदारी वहन कर रहा था। उसने अपनी दो बहनों की शादी की उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आरोप है कि उसके साथ कार्य करने वाले तीन युवक मुकेश, विकास व दिनेश उसका उत्पीडन कर रहे थे। उसका प्रमोशन होना था आरोपी युवक बिट्टू का प्रमोशन नही होने देना चाहते थे।
परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि उत्पीड़न कर रहे तीनो युवको के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाए। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।