{"_id":"5cf6ad86bdec22073c2c94c2","slug":"baghpat-sugar-mill-fraud-case-open-and-many-officers-have-been-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े का खुलासा, शुगर मिल में गन्ना खरीद को लेकर अधिकारियों ने किया था ये बड़ा 'खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े का खुलासा, शुगर मिल में गन्ना खरीद को लेकर अधिकारियों ने किया था ये बड़ा 'खेल'
Tue, 04 Jun 2019 11:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी शुगर मिल बागपत के पेराई सत्र 2017-18 में गन्ना खरीद को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। तत्कालीन मुख्य गन्ना अधिकारी समेत चार अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा कर अवैध रुप से गन्ना खरीदा। उप गन्ना आयुक्त मेरठ की जांच में खुलासा हुआ। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति, बागपत के सचिव अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सहकारी शुगर मिल बागपत के पेराई सत्र 2017-18 में तत्कालीन मुख्य गन्ना अधिकारी रामस्नेही, गन्ना विकास निरीक्षक ब्रहम प्रकाश, कंप्यूटर एवं ईडीपी इंचार्ज कुमार मनीष एवं तौल लिपिक संजीव कुमार ने बिना सचिव की मुहर के गन्ना पर्चियां जारी कराकर अवैध रूप से गन्ने की खरीद की। विभागीय प्रक्रिया का अनुपालन किए बिना चीनी मिल के कंप्यूटर में भूमि एवं रकबा बढ़ाकर कृषकों को अनुचित लाभ पहुंचाया। कृषकों को बेसिक सट्टा बढ़ाने के लिए अनुचित रूप से गन्ना बीच वितरण दर्शाया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बागपत के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रभावित गन्ना बीच की सूचना तैयार कराई। अवैध रूप से गन्ना क्रय कर बाद में फ्री पर्चियों पर समायोजन किया। इसका खुलासा उप गन्ना आयुक्त मेरठ हरपाल सिंह द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में हुआ।
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त, मेरठ ने 29 मई को जिला गन्ना अधिकारी बागपत संजय सिसौदिया को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। उप गन्ना आयुक्त के निर्देश पर समिति सचिन अनिल कुमार ने मिल के तत्कालीन मुख्य गन्ना अधिकारी राम स्नेही, गन्ना विकास निरीक्षक ब्रहम प्रकाश, कंप्यूटर एवं ईडीपी इंचार्ज कुमार मनीष एवं तौल लिपिक संजीव कुमार के खिलाफ उप्र गन्ना अधिनियम 1953 एवं उप्र गन्ना आपूर्ति और क्रय आदेश 1954 के प्रावधानों के साथ भारतीय दंड विधान की धारा 120ए, 120बी, 186, 310, 378, 415, 420, 463 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ की जाएगी विभागीय कार्रवाई
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मिल के तत्कालीन मुख्य गन्ना अकिारी रामस्नेही का बदायूं, गन्ना विकास निरीक्षक ब्रहम प्रकाश का अनूपशहर, कंप्यूटर एवं ईडीपी इंचार्ज कुमार मनीष का गजरौला तबादला हो गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/