{"_id":"60f3c5df8ebc3e0a02433cd3","slug":"baghpat-student-commits-suicide-by-hanging-in-house-tribulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : गृह क्लेश में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में परिजनों व रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : गृह क्लेश में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में परिजनों व रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
Sun, 18 Jul 2021 11:40 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की रामदास कॉलोनी निवासी एक छात्र ने गृह कलेश के चलते शुक्रवार आधी रात फांसी लगा ली। उसके ससुर ने परिजनों व रिश्तेदारों पर मारपीट करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आदिल (26) पुत्र जाकिर हुसैन रामदास कॉलोनी में पत्नी शबनम उर्फ अंजुम के साथ रहता था। उसके ससुर दिल्ली के खुरेजी निवासी सलीम ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 14 अक्टूबर 2020 को हुई थी। आदिल के परिजन शबनम को कई माह से परेशान कर रहे थे। वे उसके साथ मारपीट करतेे थे। एक बार वह शबनम को साथ ले गए। इस पर ससुराल वाले बीती 27 मई को समझौता कर वापस ले गए।
विज्ञापन
इसी दिन सास मनीषा व खाला शब्बो ने शबनम को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट आदिल ने कोतवाली बागपत में दर्ज कराई थी। इसके पश्चात शुक्रवार आदिल के शाम भाई व एक रिश्तेदार ने मोबाइल पर 30 बार कॉल करके मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर आदिल ने आधी रात मकान के ऊपरी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर आदिल के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। आदिल की पत्नी शबनम आए दिन ननद तारिका को पढ़ते समय डिस्टर्ब करती थी। उसकी ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। इसी वजह से उन्हें तारिका को दिल्ली हॉस्टल में भेजना पड़ा। वहीं, आदिल फूलवती लॉ कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वह कोरोना कर्फ्यू के दौरान ई-रिक्शा किराए पर लेकर चलाता था। जाकिर हुसैन ने बताया कि वह कई माह से परिवार के साथ लोनी में रहते हैं। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार शबनम ने आदिल द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।