Baghpat: शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जैन मुनि सुदेवानंद महाराज की हुई समाधि
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बा स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान जैन मुनि सुदेवानंद महाराज ने समाधि ग्रहण की। इस दौरान जिले के गणमान्य लोग व उनके अनुयायी शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान जैन मुनि सुदेवानंद महाराज ने समाधि ग्रहण की। श्रद्धालुओं ने महाराज की समाधि क्रिया पूर्ण कराईl
गुड़गांव के रहने वाले सुदेवानंद महाराज खेकड़ा के छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान थेl कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थेl
शुक्रवार शाम मंदिर में वसुनंदी महाराज ने उन्हें पहले क्षुल्क और इसके बाद मुनि की दीक्षा दिलाईl दीक्षा लेने के कुछ देर बाद ही सुदेवानंद महाराज की यम संलेखना पूर्वक समाधि हो गईl
यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
शनिवार सुबह व्यापारियो नें अपने प्रतिष्ठान बंद रखेl सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ समाधिस्थ महाराज की डोला यात्रा निकाली।
डोला यात्रा बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पुलिस चौकी चौराहा से होते हुए जैन इंटर कॉलेज में पहुंचीl डोल यात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ा समाधिस्त महाराज की जय जयकार करते चल रहे थेl
श्रद्धालुओं नें इसे मृत्यु महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास पूर्वक मना कॉलेज परिसर में विधि विधान पूर्वक समाधिस्थ महाराज की समाधि क्रिया संपन्न कराईl