फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat police forgotten the Ranjish register in police station, crime are not being recorded

बागपत: रंजिश रजिस्टर भूली पुलिस, संजय खोखर के परिवार की रंजिश भी रिकॉर्ड में नहीं थी

Wed, 12 Aug 2020 09:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2020 09:28 PM IST
सार

- अपराध रोकथाम रजिस्टर पर नहीं चढ़ रहा जिले में अपराध रिकॉर्ड

विज्ञापन
Baghpat police forgotten the Ranjish register in police station, crime are not being recorded
बागपत कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में  रंजिशों में होने वाली हत्याओं पर काबू पाने के लिए थानों में रंजिश रजिस्टर बनवाए गए थे। मगर, पिछले छह-सात साल से  रजिस्टर अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग में कंप्यूटर आ जाने से रंजिश रजिस्टर की अनदेखी कर दी गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के परिवार की रंजिश भी रिकॉर्ड में नहीं थी।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रंजिशों में होने वाले खून-खराबे को रोकने लिए रंजिश रजिस्टर बनाए गए थे। मकसद था कि हर गांव की रंजिश का रजिस्टर में जानकारी हो। वर्तमान स्थिति अपडेट रहनी चाहिए। मगर, पिछले करीब छह-सात साल से इन महत्वपूर्ण रजिस्टरों को अपडेट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


थानों में कर्मचारी बदलते रहे और काम रजिस्टरों के बजाए कंप्यूटर पर पहुंच गया। कई थानों के मुंशी रजिस्टर के विषय में अधिक नहीं जानते। रजिस्टर लंबे समय से अपडेट नहीं होने के कारण पुलिस अधिकारियों तक भी सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरौली थाने में लूंब और लुहारा की रंजिश
छपरौली थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते भाजपा नेता संजय खोखर की हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस के रजिस्टर में यह रंजिश दर्ज ही नहीं थी। जबकि दोनों पक्षों का पहले झगड़ा हो चुका था। दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज हुए थे। खुद पुलिस ने दो बार जांच की। पुलिस रिकॉर्ड में शेरपुर लुहारा और लूंब गांव की रंजिश का ही जिक्र है।

अपराध का रिकॉर्ड अपराध रोकथाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। पुराने रजिस्टरों को भी समय-समय पर पुलिस अधिकारी खंगालते हैं। - ओमपाल सिंह, सीओ सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed