फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Police busted illegal liquor factory operating in Delhi, eight arrested

बागपत: दिल्ली में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से अवैध/नकली शराब करीब 900 लीटर अवैध शराब बनाने से संबंधित उपकरण और पांच गाड़ी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Police busted illegal liquor factory operating in Delhi, eight arrested
मौके से बरादम सामान व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बागपत  एसओजी टीम कोतवाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में  दिल्ली के सिरसपुर इलाके में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। बागपत पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 900 लीटर अवैध शराब और उपकरण व पांच वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


कई डिस्टलरी के रैपर और हॉलमार्क भी आरापियों के पास से मिले हैं। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर आदि राज्यों में इनका नेटवर्क फैला था। चंड़ीगढ़ से शराब बनाने के लिए केमिकल दिल्ली ले जाते वक्त बागपत पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना रवि पुत्र सुरेंद्र है। जो लोनी का रहने वाला है, फिलहाल राजनगर एक्सटेंसन गाजियाबाद में रहता है।

इसके अलावा बागपत के खैला गांव का जितेंद्र पुत्र सतपाल, संजीत कुमार झा पुत्र विरेंद्र कुमार झा निवासी अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सेक्टर-78 नोएडा, मोनू वालिया पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला कटेवा जलालाबाद थानाभवन शामली, ब्रिजेश पुत्र दशरथ निवासी सदरपुर सेक्टर-45 नोएडा, चेतराम पुत्र जवाहर जुगले निवासी जवाहरनगर चौक आंबेडकर पार्क दिल्ली, शानू पुत्र शाकिर हुसैन निवासी सराफाबाद सेक्टर-23 नोएडा, छोटे खां पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी उस्मानपुर साढ़े तीन पुरस्ता करतारनगर दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से अवैध/नकली शराब करीब 900 लीटर अवैध शराब बनाने से संबंधित उपकरण और पांच गाड़ी बरामद की गई हैं। बागपत पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई। जहां पर स्थानीय थाना समयपुर बादली पुलिस के सहयोग से टीम ने सिरसपुर में उक्त फैक्ट्री पर छापा मारा गया जहां पर भारी मात्रा में अवैध शराब से संबंधित सामग्री मिली। जिसको जब्त कर स्थानीय थाना समयपुर बादली दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed