फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: one injured During the joyous firing at the wedding ceremony in Khekra

बागपत: खेकड़ा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान बराती को लगी गोली, घायल, दुल्हन का पिता गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

बागपत में  एक शादी समारोह में दुल्हन के भाई द्वारा की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान बाराती को गोली लग गई। जिसमें बुलंदशहर का रहने वाला बाराती सचिन घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: one injured During the joyous firing at the wedding ceremony in Khekra
घायल युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक दौरान एक बराती को गोली लग गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले में दुल्हन के पिता को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की शाम बारात बंशी नंगला बुलन्दशहर से आई थी। यहां शादी समारोह में चढ़त के समय हर्ष फायरिंग के दौरान एक बाराती गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मर्डर: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दुल्हन के भाई द्वारा की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान बाराती को गोली लग गई। घायल बाराती सचिन को रात में ही उपचार के लिए खेकड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

बताया गया कि घायल बाराती गाव बंसी का नंगला बुलंदशहर का रहने वाला है। बराती को गोली लगने से  शादी की खुशियां गम में बदल गईं। थाना पुलिस ने दूल्हन के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी भाई फरार है। मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed