फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors and pharmacists will stage a two-hour work boycott starting today.

Baghpat News: बॉक्सिंग ट्रायल में माधव, शौर्य, लक्ष्य सहित 15 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Doctors and pharmacists will stage a two-hour work boycott starting today.
बागपत। जिला एमोच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया। इसमें जिले के 15 खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की है। ये सभी खिलाड़ी अब नोएडा में 24 व 25 को होने वाली प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 20-23 किलो में माधव शर्मा, 27-30 किलो में हर्षित राणा, 30-33 किलो में शौर्य राणा, 33-35 किलो में लक्ष्य राणा, 35-37 किलो में देव चौधरी, 37-40 किलो में अभिराज, 43-46 किलो में प्रयाग धनकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

46-49 किलो में आयुष कुंडू, 49-52 किलो में कबीर अली, 52-55 किलो में विराट, 35-37 किलो में अंशराज, 37-40 किलो में शौर्य यादव, 46-49 किलो में रियांश धामा, 49-52 किलो में अनस व 52-55 किलो में दक्ष सिद्धू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 24 व 25 में नोएडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। रेफरी नाजिम मलिक, विपिन कुमार, दुष्यंत कुमार व विश्वजीत रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी, बागिश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed