{"_id":"6ad675b255a09039950255d0","slug":"10-additional-buses-will-be-operated-for-pet-candidates-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-160849-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पीईटी के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त 10 बसें
विज्ञापन
बड़ौत। पीईटी परीक्षा के लिए परिवहन अधिकारियों ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर रूट पर 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए किया गया है। पीईटी की परीक्षा तीन तिथियों में आयोजित होगी।
पीईटी की परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होनी है। इसके लिए बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित अन्य जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। 25 अक्तूबर को इन रूटों पर अतिरिक्त 10 बसों का संचालन शुरू होगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना है। अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त बसों से आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। इससे अभ्यर्थियों को स्टैंडों पर अधिक समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
परिवहन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन रूटों पर इसी तरह से बसें चलाई जाएंगी। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हुई तो बसों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
वर्जन-- --
पीईटी के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई रूटों पर तीन तिथियों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो

वर्जन