फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: युवकों को खींचकर ले गई मौत, बुझे दो घरों के चिराग, परिवारों में मचा कोहराम, जिम जा रहे थे चार दोस्त

Wed, 08 Feb 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Two friend have died and two injured in road accident during going gym
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में चौहल्दा नहर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।



कोर्ट रोड पर रहने वाला जीशान (20) पुत्र शमशाद, उसका दोस्त इस्लामनगर निवासी इरशाद (19) पुत्र नानू मलिक, ईदगाह मोहल्ला निवासी साबिर पुत्र गुलफाम और टेलीफोन एक्सचेंज निवासी शोएब एक ही बाइक से बुधवार दोपहर को चौहल्दा नहर के पास स्थित जिम में जा रहे थे। जब वे मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर चौहल्दा नहर के पास पहुंचे तो मोड़ पर मेरठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इरशाद व जिशान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साबिर व शोएब घायल हो गए। 

Baghpat News: Two friend have died and two injured in road accident during going gym
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे के बाद कार को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कार चालक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Baghpat News: Two friend have died and two injured in road accident during going gym
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

परिजन रोकते रहे, मौत खींचकर ले गई
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्तों के परिजनों ने बुधवार की सुबह उन्हें खेलने और जिम जाने से रोकने का प्रयास भी किया। उनसे घरेलू कार्य में हाथ बंटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन दोनों को मौत खींचकर वहां ले गई।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोर्ट रोड निवासी जीशान के पिता शमशाद ने बताया कि बुधवार सुबह उनको दिल्ली सब्जी लेने जाना था। जिसके लिए उसने जिशान को कहीं बाहर न जाने और दुकान पर जाकर ध्यान रखने के लिए कहा था। मगर इसके बाद भी वह अपने दोस्तों के साथ चौहल्दा के पास चला गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Two friend have died and two injured in road accident during going gym
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

इस्लामनगर निवासी इरशाद के बड़े भाई मोमीन ने बताया कि उसके पिता नानू मलिक की हालत पिछले कई दिन से खराब चल रही है। इसलिए ही बुधवार सुबह उसने इरशाद को बाहर न जाने और पिता का ध्यान रखने के लिए कहा था। मगर वह भी दोस्तों के साथ चला गया और कुछ देर बाद ही हादसे में मौत होने की खबर मिली। इस तरह परिवार वाले उनको रोकते रहे और वह फिर भी चले गए।

विज्ञापन
Baghpat News: Two friend have died and two injured in road accident during going gym
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

हेलमेट पहनते तो बच जाती जान
चारों दोस्त एक ही बाइक पर बैठकर चौहल्दा नहर के पास गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार अगर एक ही बाइक पर चारों नहीं बैठे होते तो सामने से कार आने पर बाइक को तुरंत नियंत्रित करके बच सकते थे। वहीं हेलमेट भी नहीं लगाने के कारण कार की टक्कर लगने से जब वह सड़क पर गिरे तो उनका सिर सड़क से टकराया और कार का पहिया भी उन पर उतर गया। अगर हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed